CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक (CBSE RESULT)
CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से CBSE Board Result 2025 को आसानी से चेक कर सकते हैं।
CBSE Result 2025 Date and Time
CBSE ने 13 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया, जबकि कक्षा 10वीं का परिणाम भी उसी दिन दोपहर बाद वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया।
CBSE Board Result 2025 ऐसे करें चेक (How to Check CBSE Result 2025 Online)
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
-
होमपेज पर ‘CBSE Board Result 2025 Class 10’ या ‘CBSE Board Result 2025 Class 12’ लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर भरना होगा।
-
जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
CBSE Board Result 2025 via DigiLocker
अगर वेबसाइट स्लो है या खुल नहीं रही है, तो छात्र डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट (www.digilocker.gov.in) के जरिए भी अपना डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ भी उन्हें लॉगिन करके CBSE का सेक्शन सिलेक्ट करना होगा।
SMS से भी चेक करें CBSE Result 2025
CBSE ने छात्रों के लिए SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक विशेष फॉर्मेट में मैसेज भेजकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
Format:
CBSE10
CBSE12
और भेजें 7738299899 पर।
CBSE 10वीं और 12वीं Result 2025 में पासिंग क्राइटेरिया
CBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। जो छात्र इस सीमा को पार नहीं कर पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर मिलेगा।
टॉपर्स लिस्ट और मेरिट लिस्ट 2025
CBSE इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रहा है, लेकिन राज्य और स्कूल स्तर पर टॉपर्स की जानकारी साझा की जा रही है। कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
🙏Dhanyawaad rjupdates.in
Join WhatsApp group 👉 click here 🙂
Join telegram channel 👉 click here
Comments
Post a Comment