Rajasthan RAS Pre Exam Syllabus 2024: राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस हिंदी और इंग्लिश दोनो भाषा में
👉Rajasthan RAS Pre Exam Syllabus 2024: राजस्थान में वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली आरएएस भर्ती 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का ऑफिशियल सिलेबस और परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक की सहायता से आरएएस 2024 का ऑफशियल नया सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं👈
🔵राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित करवाई जा रही राज्य अधीनस्थ सेवाएं परीक्षाएं यानी कि आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है। यदि आप लोग भी राजस्थान आरएएस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गए लिंक की सहायता से इसका सिलेबस और एग्जाम पैटर्न डाउनलोड कर सकते हैं और उसके आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की भाषा समस्या ना हो इसलिए आरपीएससी द्वारा यह सिलेबस हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी किया गया है।
🔵राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन कुल 733 पदों पर भर्ती हेतु आरपीएससी द्वारा 2 सितंबर 2024 को जारी किया गया था इसके बाद इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से लेकर 18 अक्टूबर 2024 तक भरे जा सकते हैं। इसमें 346 पद राज्य सेवाएं के और 387 पद अधीनस्थ सेवाएं के रखे गए हैं। इस भर्ती के पदों हेतु उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी तैयारी शुरू कर सके इसलिए आज 17 सितंबर 2024 को आरपीएससी द्वारा आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी किया गया है।
🔵राजस्थान आरएएस भर्ती की प्री-परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि कुल 200 नंबर के होंगे। इस परीक्षा को हल करने के लिए विद्यार्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा और प्रश्न के गलत उत्तर पर 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि आप लोग भी राजस्थान आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेना चाहते हैं तो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म अवश्य भरे और प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी आरपीएससी के द्वारा जारी किए गए इस नए सिलेबस के आधार पर ही करें।
🔵राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस कैसे डाउनलोड करें
🔵राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए आप लोगों को लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
🔵वहां आप लोगों को कैंडिडेट इनफॉरमेशन के ऑप्शन में सिलेबस का सेक्शन देखने को मिलेगा आप लोगों को उस पर क्लिक करना है। इसके बाद आप लोगों के सामने हाल ही में जारी किया गया आरएएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2024 का सिलेबस हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा। आप लोग अपनी भाषा की सहूलियत के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment